शिवपुरी: शहर की फिजिकल थाना क्षेत्र के शासकीय पीजी कॉलेज में बीएड परीक्षा देने आये परीक्षार्थी को परीक्षा करा रहे स्टॉफ ने पकड़ लिया। प्राचार्य की शिकायत पर पुलिस ने पकड़े गए फर्जी परीक्षार्थी सहित असली परीक्षार्थी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि पकड़ा गया परीक्षार्थी बिहार का रहने बाला युवक अपने विहार के रहने बाले दोस्त की जगह परीक्षा देने आया था।
शासकीय पीजी कॉलेज के प्राचार्य महेन्द्र कुमार ने बताया कि उनके यहां बुधवार को बीएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा चल रही थी। कॉलेज के नवीन विधि कक्ष में प्रोफेसर ने एक संदिग्ध परीक्षार्थी को देखा तो उसे परीक्षा नियंत्रण दल द्वारा पड़ताल कराई तो पता चला कि परीक्षा प्रवेश पत्र पर अंकित फोटो व जो छात्र पेपर देने आया है, उसका फोटो बिल्कुल नही मिलता।
संदिग्ध छात्र ने अपना नाम विद्याभूषण पुत्र सुरेश पंडित निवासी जिला बांका बिहार होना बताया। साथ ही उसने बताया कि वह वास्तविक परीक्षार्थी सत्यार्थ सूरज पुत्र सचिन कुमार दुबे निवासी जमुही बिहार जो कि शिवपुरी के सनराइज कॉलेज में पढ़ता है। उसके स्थान पर परीक्षा देने आया है। इसके बाद मामले की लिखित शिकायत फिजिकल थाने में की जिस पर से पुलिस ने विद्या भूषण पंडित व असल परीक्षार्थी सत्यार्थ सूरज के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर आज विद्या भूषण पंडित को जेल भेज दिया।

बीएड की परीक्षा में पकड़ा गया फर्जी परीक्षार्थी बिहार से दूसरे छात्र की जगह परीक्षा देने शिवपुरी आया था पुलिस ने भेजा जेल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment