Press "Enter" to skip to content

जमीन के विवाद में जहर पिलाने का आरोप, पुलिस ने घटना को बताया मनगढ़ंत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के सकलपुर गांव में शुक्रवार को जमीन के विवाद में एक युवक को जबरदस्ती जहर पिलाने का मामला सामने आया है। युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है वहीं घटना की शिकायत एसपी ऑफिस में आवेदन देकर दर्ज कराई गई है। जिला अस्पताल में भर्ती युवक ने इस मामले में पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं दूसरी ओर सतनवाड़ा थाना पुलिस ने इस पूरी घटना को मनगढ़ंत बताया है।

जानकारी के अनुसार कौशलेन्द्र सिंह पुत्र हेमंत कुमार सिंह राजावत निवासी ग्राम सकलपुर थाना सतनबाडा जिला शिवपुरी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह को वह अपने घर पर सो रहा था तभी उसके ही परिवार के विनीत, वीरेन्द्रसिंह, शैलेन्द्र वीरेन्द्र का साला लोकपालसिंह और रामअवतार राजावत घर पर आये और सभी ने खटिया पर ही उसके हाथ पैर पकड लिए और सरसो में डालने वाली जहरीली दवा पिलाकर जान से मारने का प्रयास किया। मेरी पत्नि व मेरी विकलांग मां ने छुडाने का प्रयास किया तब मैं छूटकर भागा इनके द्वारा पिलाये जाने वाली दवा मेरे टी-शर्ट व शरीर पर गिर गई अगर मेरी पत्नि व मां मुझे नहीं छुडाती तो उक्त लोग मुझे जान से मार देते और उसे आत्महत्या का केस बना देते। मैं घटना की रिपोर्ट करने पुलिस थाना सतनबाडा जा रहा था तो उक्त लोगों ने मेरा रास्ता रोक लिया। कौशलेन्द्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!