संत महात्माओं ने मंत्रोच्चारण से कराया पूजन, जनसेवा में किया पेयजल हेतु टैंकर समर्पित
शिवपुरी: जब देखा कि रात्रि के 1 और 2 बजे के बीच भी लोग अपने बच्चों के साथ पीने के पानी के लिए बोरों पर कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे है तो इस पीड़ा ने युवा समाजसेवी बजरंगदल विभाग संयोजक उपेन्द्र यादव के मन को झकझोर दिया और यही से जनसेवा की प्रेरणा मिली जिसके चलते इस युवा समाजसेवी ने आगे आकर नि:शुल्क जल सेवा का शुभारंभ किया। इस दौरान शहर के संत-महात्माओं श्रीपाताली हनुमान मंदिर महंत लक्ष्मणदास जी महाराज, श्रीबांकड़े हनुमान मंदिर महंत डॉ.गिरीश जी महाराज, श्रीमंशापूर्ण मंदिर महंत अरूण शर्मा, श्रीखेड़ापति हनुमान मंदिर महंत लक्ष्मणदास त्यागी जी महाराज आदि के मंत्रोच्चारण के साथ स्थानीय श्रीराधा-कृष्ण मंदिर पर टैंकर का पूजन करते हुए इसे जनसेवा में समर्पित किया गया। इस दौरान यहां इस पानी के टैंकर का संचालन नगर के सभी वार्डोँ में सूचना मिलने के साथ ही किया जाएगा ताकि हरेक वार्ड में जरूरतमंदों के बीच पेयजल उपलब्ध हो सके। यहां नपा सीएमओ डॉ.के.एस.सगर ने भी आश्वस्त किया कि इस टैंकर को नपा के हाईडेंट से भरवाया जाकर सूचना मिलते ही वार्डों में पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही टैंकर के संचालन की पूर्ण जिम्मेदारी स्वयं युवा समाजसेवी उपेन्द्र यादव के हाथों में रहेगी।

देर रात्रि तक लोगों की जल पीड़ा को देख युवा समाजसेवी उपेन्द्र यादव ने प्रारंभ की नि:शुल्क जलसेवा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment