शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना की लुकवासा चौकी क्षेत्र के एक गांव में 15 साल की किशोरी को बुधवार शाम पेट दर्द की शिकायत होने पर मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया। यहां पर डॉक्टरों ने बताया कि किशोरी गर्भवती है और बाद में किशोरी ने एक बच्ची को जन्म दिया। मामले की सूचना कॉलेज प्रबंधन ने पुलिस को दी। जिस पर से पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है।
बताया जा रहा है कि पूरे मामले में किशोरी ने परिजनों से यह बात छिपाकर रखी और इस तरफ ध्यान नहीं दिया। एक दिन पहले यानी 12 जून को जब किशोरी को तेज पेट दर्द हुआ। इस पर किशोरी को कोलारस अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने बताया कि किशोरी गर्भवती है और उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी प्राथमिक इलाज के बाद किशोरी को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां पर गुरुवार को किशोरी ने एक बच्चें को जन्म दिया।
सहेली के घर हुआ था 8 माह पहले हुआ था रेप
मेडिकल कॉलेज में मां के पूछे जाने पर नाबालिग ने बताया कि 8 माह पहले अपनी सहेली के घर गई थी। इसी दौरान उसकी सहेली शौच की बात कहकर चली गई थी। तभी एक व्यक्ति आया था। जिसने उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाया था।
हालांकि बालिका ने अपने साथ हुई घटना को परिवार से छिपाकर रखी थी। मामले में पुलिस ने नाबालिग के बयानों के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ बलात्कार सहित पॉस्को की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

15 वर्षीय नाबालिग ने बच्ची को जन्म दिया: सहेली के घर 8 माह पहले हुआ था रेप, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment