शिवपुरी: शहर की फिजिकल थाना क्षेत्र के शासकीय पीजी कॉलेज में बीएड परीक्षा देने आये परीक्षार्थी को परीक्षा करा रहे स्टॉफ ने पकड़ लिया। प्राचार्य की शिकायत पर पुलिस ने पकड़े गए फर्जी परीक्षार्थी सहित असली परीक्षार्थी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि पकड़ा गया विहार का रहने बाला युवक अपने विहार के रहने बाले युवक की जगह परीक्षा देने आया था।
शासकीय पीजी कॉलेज के प्राचार्य महेन्द्र कुमार ने बताया कि उनके यहां बुधवार को बीएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा चल रही थी। कॉलेज के नवीन विधि कक्ष में प्रोफेसर ने एक संदिग्ध परीक्षार्थी को देखा तो उसे परीक्षा नियंत्रण दल द्वारा पड़ताल कराई तो पता चला कि परीक्षा प्रवेश पत्र पर अंकित फोटो व जो छात्र पेपर देने आया है, उसका फोटो बिल्कुल नही मिलता।
संदिग्ध छात्र ने अपना नाम विद्याभूषण पुत्र सुरेश पंडित निवासी जिला बांका बिहार होना बताया। साथ ही उसने बताया कि वह वास्तविक परीक्षार्थी सत्यार्थ सूरज पुत्र सचिन कुमार दुबे निवासी जमुही बिहार जो कि शिवपुरी के सनराइज कॉलेज में पढ़ता है। उसके स्थान पर परीक्षा देने आया है। इसके बाद मामले की लिखित शिकायत फिजिकल थाने में की जिस पर से पुलिस ने विद्या भूषण पंडित व असल परीक्षार्थी सत्यार्थ सूरज के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

बीएड की परीक्षा में पकड़ा गया फर्जी परीक्षार्थी: बिहार से दूसरे छात्र की जगह इग्जाम देने शिवपुरी आया था / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment