Press "Enter" to skip to content

उपयंत्री दीपचंद कुशवाह पर कोलारस के रोहित रावत ने मोबाईल से फर्जी मूल्यांकन का दबाब बनाया, कलम बंद हड़ताल की चेतावनी दी / Shivpuri News

शिवपुरी: मध्यप्रदेश डिप्लोमा इंजिनियर्स एसोसिएशन ने आज कलेक्टर एसपी को ज्ञापन सौपकर कोलारस के रोहित रावत पर कानूनी कार्रवाई की मांग की हैं.

मध्यप्रदेश डिप्लोमा इंजिनियर्स एसोसिएशन के संरक्षक राजेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया की कल हमारे साथी उपयंत्री दीपचन्द्र कुशवाह जो कि वर्तमान में जनपद पंचायत खनियाधाना में पदस्थ हैं एवं जनपद पंचायत कोलारस के पूर्व से प्रचलित विभागीय निर्माण कार्यों के प्रभारी उपयंत्री भी हैं. इनके साथ कोलारस में रहने वाले रोहित रावत द्वारा मोबाईल से फर्जी मूल्यांकन का दबाव बनया एवं फर्जी मूल्यांकन के लिए मना करने पर अभद्रता की एवं गाली गलोच करते हुए परिवार को जान से मारने की धमकी दी. इस प्रकार की कई घटनाऐं पूर्व में भी हमारे अन्य साथियों के साथ हो चुकी हैं। रोहित रावत अपराधिक प्रवृति का है. इसलिए कानूनी कार्रवाई की जाए. जिससे हम सभी भयमुक्त होकर अपना कार्य कर सकें। उचित कार्यवाही न होने की स्थिति में समस्त उपयंत्री एवं सहायक यंत्री कलम बंद हड़ताल के लिए बाध्य होंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!