शिवपुरी: जिले के गोवर्धन थानाक्षेत्र में ककरौआ गांव से गायब युवक और युवती को पुलिस ने खोज निकाला है। दोनों ने शिवपुरी के एक मंदिर में शादी कर ली है। उनका कहना है कि शादी के बाद युवती के परिजन जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। बता दें कि युवती के गायब होने के बाद ही परिजनों ने गोवर्धन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
जानें पूरा मामला
ककरौआ गांव की रहने वाली 23 वर्षीय चंदा गुप्ता ने 7 जून को घर से लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर गोवर्धन थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। गौरतलब है कि 8 जून को चंदा गुप्ता ने अपने गांव के ही रहने वाले हरिओम ओझा (23) के साथ शिवपुरी के मंदिर से शादी कर ली थी।
इसके बाद दोनों ने शिवपुरी न्यायालय में शादी से जुड़ी नोटरी भी करा ली थी। वहीं लड़की ने एक आवेदन एसपी ऑफिस में पहुंचकर दिया था। आवेदन के जरिए चंदा ने उसके परिवार से उसे व उसके पति को जान से खतरा होना बताया था।
सोमवार को गोवर्धन थाना पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। इस मामले में गोवर्धन थाना प्रभारी राघवेंद्र यादव का कहना है युवती की गुमशुदगी दर्ज है। दोनों बालिग भी हैं। युवती के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई बढ़ाई जाएगी।

घर से गायब लड़का-लड़की ने मंदिर में लिए सात फेरे: बोला- बालिग है कर चुके हैं मंदिर में शादी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment