Press "Enter" to skip to content

अस्पताल परिसर से बाइक चोरी: इलाज के आए पति-पत्नी ने मिलकर दिया बाइक चोरी की वारदात को अंजाम / Shivpuri News

शिवपुरी: जिला अस्पताल परिसर में खड़ी एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। खास बात यह है कि बाइक चोरी की वारदात को अंजाम महिला और पुरुष ने मिलकर दिया है। जिला अस्पताल परिसर से बाइक चोरी कर ले जाते महिला-पुरुष अस्पताल के सीसीटीवी में भी कैद हुए हैं। अस्पताल पुलिस ने शिकायत के बाद पड़ताल शुरू कर दी है।

पुरानी शिवपुरी के रहने वाले आशीष कुशवाह ने बताया कि उसकी बेटी का इलाज जिला अस्पताल में भर्ती है। उसकी बाइक जिला अस्पताल परिसर में खड़ी हुई थी लेकिन आज मुझे मेरी बाइक नहीं मिली थी। जिला अस्पताल में लगे सीसीटीवी को दिखवाया गया था।

जिसमें एक महिला और पुरुष उसकी बाइक को धक्का देकर ले जाते हुए दिखाई दिए थे। दूसरे सीसीटीवी कैमरे में वह अस्पताल की बिल्डिंग में भी घूमते हुए दिखाई दिए हैं। संभवत: वह दोनों पति-पत्नी थे। जो इलाज कराने आए और उसकी बाइक चुरा कर ले गए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!