लखनऊ

लोकसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों को जिताने के लिये मायावती खुद और भतीजा आकाश चुनाव प्रचार की कमान संभालेगे। यूपी लोकसभा की सभी 80 सीटों के लिये मायावती 40 से अधिक जनसभाओं को संबोधित करेगी। इसके अलावा वह दूसरे राज्यों में भी चुनाव प्रचार करेगी।
उल्लेखनीय है कि संगठन का कामकाज चलाने का बसपा प्रमुख मायावती का अपना अलग अन्दाज रहा है। वह किसी आंदोलन में सीधे खुद उतरने से बचती रही है। साथ ही चुनावी सभाएं भी सीमित संख्या में करती रही है। पिछले चुनावों में वह पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश चन्द्र मिश्र सहित अन्य नेताओं को आगे करके स्वयं कम चुनावी सभाएं करती रही है। लेकिन इस बार उन्होंने अपनी रणनीति को कुछ बदला है।
पहले चरण के स्टार प्रचारक घोषित
पार्टी ने अपने पहले चरण के स्टार प्रचारक घोषित कर दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को दी गई स्टार प्रचारकों की सूची में मायावती, आकाश आनंद, सतीश चंद्र मिश्रा, विश्वनाथ पाल, मुनकाद अली, राजकुमार गौतम, शम्शुद्दीन राइन, सूरज सिंह जाटव, सतपाल पीपला, नरेश गौतम, सुरेश आर्या, रवि सहगल, रणविजय सिंह, जाफर मलिक, विजय सिंह, पुष्पांकर पाल, सतपाल सिंह समेत 40 नेताओं के नाम शामिल हैं।
जानकारों के मुताबिक बसपा प्रमुख मायावती 11 अप्रैल तो आकाश 6 अप्रैल से पार्टी के चुनाव प्रचार के लिये ग्राउंड जीरों पर नजर आएगे। दोनों नेताओं के अलावा पार्टी में फिलहाल अभी किसी अन्य नेता की अकेले चुनावी सभाए कराने का कार्यक्रम पर विचार नही चल रहा है। विदित हो कि यूपी सहित देश के अन्य राज्यों में किसी बड़े़ दल से गठबंधन किये बिना बसपा अकेले चुनाव लड़ रही है।
वैसे तो मायावती 11 अप्रैल को महाराष्ट्र के नागपुर शहर से चुनावी जनसभाएं शुरू करेंगी‚ लेकिन यूपी में उनकी चुनावी सभाओं को शंखनाद 12 या 13 अप्रैल से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की पहले चरण वाली लोकसभा सीटों पर से होगा। यूपी में उनकी सभाओं के कार्यक्रम को अंतिम रूप देने का काम चल रहा है।
दूसरे राज्यों के साथ ही मायावती की लगभग 40 रैलियां यूपी की विभिन्न जिलों में होंगी। जानकारों का कहना है कि बसपा प्रमुख दो लोकसभा सीटों को ध्यान में रखते हुए एक चुनावी जनसभा करेंगी। विदित हो कि यूपी-उत्तराखंड को छोड़ दूसरे राज्यों में बसपा को मजबूत करने की जिम्मेदारी संभाल रहे आकाश भी 6 अप्रैल से प्रदेश में चुनावी सभाएं करेंगे। पार्टी नेताओं के मुताबिक आकाश छह अप्रैल को नगीना में सभा करेंगे।
इसके साथ ही 7 अप्रैल को दो सभाएं बुलंदशहर के खुर्जा व गाजियाबाद के साहिबाबाद में आकाश करेंगे। वह आठ अप्रैल को बरेली‚ 11 अप्रैल को मथुरा व आगरा‚ 13 को हाथरस‚ 17 अप्रैल को सहारनपुर व कैराना में आकाश की चुनावी जनसभाएं प्रस्तावित हैं। इस बीच आकाश की दूसरे राज्यों में भी जनसभाएं होंगी। 80 सीटों के लिए मायावती 40 से अधिक जनसभाओं को संबोधित करेंगी।










Be First to Comment