भोपाल

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जा रहे नेताओं को लेकर दोनों पार्टियों के बीच जुबानी जंग जारी है। भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, ‘कांग्रेस से बड़ी संख्या में लोग भाजपा में आकर सुकून महसूस करते हैं। राजनीतिक दृष्टि से सकारात्मक तरीके से काम करने की प्रणाली सभी को आकर्षित करती है।’
उधर, आगर-मालवा जिले में पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘राजनीति विचारधाराओं की लड़ाई होती है। जो छोड़कर जा रहे हैं, उन्हें धंधा करना है, दलाली करनी है लेकिन वे अकेले ही जा रहे हैं, जनता उनके साथ नहीं जा रही।’
पूर्व मुख्यमंत्री ने रविवार को अपनी ‘वादा निभाओ’ पदयात्रा से पहले शक्तिपीठ मां बगलामुखी मंदिर में हवन-पूजन किया। कांग्रेस ने उन्हें राजगढ़ से लोकसभा प्रत्याशी बनाया है।










Be First to Comment