Press "Enter" to skip to content

6 माह के जिलाबदर आरोपी संतोष गिरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: चुनावो के मद्देनजर आरोपियों पर शिवपुरी पुलिस की कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना पोहरी द्वारा जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया.

पोहरी थाना प्रभारी रवि शंकर कौशल के जिलाबदर आरोपी संतोष गिरी पुत्र नारायण गिरी उम्र 40 साल निवासी ग्राम घटाई को जिलादण्डाधिकारी शिवपुरी के आदेश क्र. 124/रासुअ/2023/2306 दि.30.10.23 के द्वारा पारित आदेश में को 06 माह के लिए जिला शिवपुरी एवं जिले के सीमावर्ती जिले ग्वालियर, गुना, श्योपुर, अशोकनगर सीमा से बाहर जाने हेतु आदेशित किया था जिलाबदर आरोपी संतोष गिरी द्वारा आदेश का उल्लंघन करने पर अनावेदक संतोष गिरी पुत्र नारायण गिरी उम्र 40 साल निवासी ग्राम घटाई थाना पोहरी को मुखविर सूचना पर से आज दिनांक 27.03.24 को भैरोंबाबा मंदिर ग्राम घटाई से गिरफ्तार किया गया. आरोपी के विरुद्ध धारा 188 भादवि, धारा 14 म.प्र.रासु.अधि. 1990 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
इस संपूर्ण कार्यवाही में निरी. रविशंकर कौशल, प्र.आर. 143 कौशलेन्द्र सिंह तोमर, आर.257 मुकेश परमार,आर, 1069 राहुल गुर्जर, आर. 1134 अरविन्द्र कुशवाह,चा. आर.549 राजकुमार, आर. 1075 सूरज टैगोर की सराहनीय भूमिका रही.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!