Press "Enter" to skip to content

AK-47 से गोली लगी कमांडो को राम मंदिर परिसर में: ट्रिगर दबा ड्यूटि पर नली साफ करते समय, गोली हुई सीने के आर-पार; नाजुक हालत /उत्तरप्रदेश

अयोध्या

अयोध्या राम जन्म भूमि में तैनात जवान को लगी गोली।

अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर की सिक्योरिटी में तैनात कमांडो राम प्रताप के सीने गोली में लग गई। वो अपनी AK-47 साफ कर रहे थे, तभी उससे गोली चल गई। जो बाईं तरफ के सीने में लगी। फिर आर-पार हो गई। इससे वो जोर से चिल्लाने और सिर के बल जमीन में गिर गए। आवाज सुनकर उनके साथी दौड़कर आए। देखा कि राम प्रताप बेसुध हालत में नीचे पड़े हैं।

श्रद्धालु भी इससे भयभीत हो गए। हालांकि, अन्य जवानों ने सक्रियता दिखाकर उन्हें समझा-बुझाकर मामले से अवगत कराया। चारों तरफ खून फैला है। उन्हें जिला अस्पताल लेकर गए। यहां जनरल सर्जन डॉ. एसपी बंसल ने ऑपरेशन करके उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में रेफर कर दिया। अभी उनकी हालत नाजुक है।

कमांडो 32वीं वाहिनी पीएसी में तैनात हैं
कमांडो राम प्रताप 32वीं वाहिनी पीएसी में तैनात हैं। वह अमेठी के रहने वाले हैं। उनका परिवार लखनऊ में रहता है। राम जन्मभूमि थाना प्रभारी देवेंद्र पांडेय ने बताया कि घटना बंदूक की नली साफ करते समय हुई है। गोली सीने के बाएं हिस्से में लगी है। घटना शाम 5:45 मिनट की है। घटनास्थल निरीक्षण कर बंदूक को कब्जे में लिया गया है, जिसको फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।

अस्पताल के ICU वार्ड में ले जाते स्वास्थ्य कर्मी।

अस्पताल के ICU वार्ड में ले जाते स्वास्थ्य कर्मी।

छावनी में तब्दील रहा मेडिकल कॉलेज
प्लाटून कमांडर के ऑपरेशन के दौरान मेडिकल कॉलेज परिसर छावनी में तब्दील हो गया। जानकारी पर अयोध्या रेंज के IG प्रवीण कुमार, SSP राजकरण नय्यर समेत बड़े अधिकारी अस्पताल में मौजूद हैं। उनके साथ काफी संख्या में पुलिस, PAC व CRPF के जवान भी डटे रहे। ऑपरेशन के दौरान CMO डॉ. संजय जैन, प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार व CMS डॉ. अरविंद सिंह भी मौजूद रहे।

पुलिस अस्पताल पहुंची। अभी कमांडो की हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस अस्पताल पहुंची। अभी कमांडो की हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस बोली-गलती से गोली चल गई
पुलिस ने बताया कि एक प्लाटून कमांडर को गोली लगी है। दुर्घटनावश चली गोली सीने से हो पार हो गई। इसके चलते शरीर के कई अंदरूनी हिस्से को नुकसान हुआ। तत्काल एम्बुलेंस बुलाई गई और लाइफ सपोर्ट सिस्टम के साथ लखनऊ ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया है। फिलहाल, हालत नाजुक है। इलाज किया जा रहा है। साथ ही मामले की आगे की जांच की जा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from उत्तरप्रदेशMore posts in उत्तरप्रदेश »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!