शिवपुरी: जिले में दो अलग अलग सड़क हादसों में एक महिला और एक युवक की सड़क हादसे मौत हो गई। पहली घटना सुरवाया थाना क्षेत्र में हुई। इस घटना में बाइक पर सवार होकर अपने पति और ससुर के साथ जेल में बंद भाई को टीका करने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं बदरवास थाना क्षेत्र में अपने बच्चों से मिलने जा रहे बाइक सवार की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक अमोला थाना क्षेत्र के नारई गांव के रहने वाले बृजेन्द्र पुत्र माखन सिंह राठौड़ (26) मंगलवार की दोपहर अपने पत्नी छाया और ससुर शिशुपाल सिंह तोमर व दो बच्चों के साथ बाइक पर सवार होकर नारई से शिवपुरी की सर्किल जेल जा रहे थे। बता दें कि जेल में छाया का भाई बंद है और छाया होली के दूज पर उसका टीका करने जेल जा रही थी। जैसे ही यह लोग सुरवाया थाना क्षेत्र के भड़ावावडी के पास पहुंचे तो पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने इन बाइक सवार लोगों में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगने के बाद छाया हाईवे पर ही गिरी और उसके ऊपर से वाहन गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि छाया का पति व पिता सहित दोनों बच्चे रोड के दूसरे तरफ गिरे, जिससे वह घायल हुए है। मामले की सूचना पर से मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया है।
वहीं दूसरी घटना में इंदार थाना क्षेत्र के मगरौरा चक निवासी पूर्व सरपंच बृजमोहन जाट का बेटा अजय पाल जाट उर्फ लाला अपने गुना में पढ़ने वाले बच्चे से मिलने मंगलवार को बाइक पर सवार होकर जा रहा था। जब वह दोपहर के समय ग्राम बरखेड़ा खुर्द के पास पहुंचा तभी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ आपराधिक प्रकरण कायम कर लिया है। पुलिस ने दोनों ही मामले में मामले की जांच शुरू कर दी है।

भाई दूज मनाने जा रही महिला की बाइक दुर्घटनाग्रस्त: बच्चों से मिलने जा रहे पिता की बाइक को भी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, दोनों की मौत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 2500 छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा पर सवाल, सरकारी ITI बना परीक्षा केंद्र तो परिणाम में फेल की बाढ़ / Shivpuri News
- 80 साल की बुजुर्ग विधवा का आरोप अंगूठा लगवाकर जमीन हड़प ली, 45 लाख का सौदा और रजिस्ट्री में सिर्फ 6.25 लाख / Shivpuri News
- अपनी ही जमीन पर दीवार उठाने से रोका, महिला ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई गुहार, अफसर पर दबाव बनाने का आरोप / Shivpuri News
- लाठी-कुल्हाड़ी से हमला, सिर में 5-6 टांके; वीडियो देने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, बैराड़ में परिवार ने SP से लगाई गुहार / Shivpuri News
- स्कूल के चारों ओर पानी का सैलाब, भैंसें तैरती दिखीं; आदिवासी बस्ती में सड़क और निकासी के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment