Press "Enter" to skip to content

शॉर्ट सर्किट से फसल में भड़की आग: दो बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर हुई राख / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के इंदार थाना क्षेत्र के डंगोरा गांव में एक किसान के खेत में खड़ी गेहूं की पकी-पकाई फसल में बिजली तारों में हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से आग भड़क गई। किसान व अन्य ग्रामीणों ने मिलकर आग पर जैसे-तैसे काबू पाया इसके बावजूद किसान की दो बीघा खेत में खड़ी फसल जल गई। इससे किसान को हजारों का नुकसान हुआ है।


जानकारी के मुताबिक डंगोरा गांव के रहने वाले किसान बिशन सिंह यादव ने 5 बीघा खेत में सुजाता किस्म की गेहूं की फसल की थी। तीन दिन बाद से पकी पकाई फसल कटना शुरू होने बाली थी। लेकिन बीती रात खेत से होकर गुजरी 11 केवीए बिजली की लाईन में हुए शॉर्टसर्किट की वजह से फसल में आग भड़क गई।

किसान के मुताबिक आग पर क़ाबू पाने के लिए ट्रैक्टर की मदद से आग वाली जगह के चारों जमीन खोद दी गई थी। इसके साथ ही ग्रामीणों की मदद बोरवेल के पानी से जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। इसके बावजूद दो बीघा की फसल जलकर राख हो गई।

किसान का कहना है कि सूचना के बाद भी पटवारी आदि फसल के हुए नुकसान का मुआयना करने नहीं पहुंचा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!