Press "Enter" to skip to content

राज्यवर्धन बोले- सिर्फ ट्रेलर हुआ जारी भजनलाल सरकार का: 1800 दिनों में नहीं कर पाई काँग्रेस , वो हमने 90 दिनों में किया /राजस्थान

जयपुर

राजस्थान में लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश की भजनलाल सरकार ने अपने 90 दिन के कामकाज का लेखा – जोखा पेश कर जनता से फिर से समर्थन मांगा है। शनिवार को सरकार की ओर से खेल एवं उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भजनलाल सरकार की 90 दिन की उपलब्धियां को जनता के सामने रखा. राठौड़ ने सरकार की उपलब्धियां को तो गिराया ही, साथ में पूर्ववर्ती गहलोत सरकार को भी जमकर निशाने पर लिया।

राठौड़ ने कहा कि 1800 दिन तक कांग्रेस सरकार में अराजकता और भ्रष्टाचार का भवसागर बना रहा। भ्रष्टाचार की फैक्ट्री को प्रदेश की भजनलाल सरकार ने सिर्फ 90 दिन में ही खत्म कर दिया। इतना ही नहीं सालों से अटके प्रोजेक्ट को भी इन्हीं 90 दिन में मंजूरी दिलाई है। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार दोगुनी गति से काम कर रही है। यह तो सिर्फ ट्रेलर है, अभी पूरी पिक्चर बाकी है।

राठौड़ ने कहा कि 1800 दिन की कांग्रेस सरकार ने अराजकता और भ्रष्टाचार का राजस्थान में बनाया था। उसे मात्र 90 दिन में डबल इंजन की सरकार ने खत्म किया। पिछले 5 साल के अंदर जनता पूरी तरह से परेशान हो रखी थी। जनता से जुड़े उनके हित के काम को रोक रखा गया था। बस एक भ्रष्ट्राचार इंडस्ट्री खोल रखी थी। उन्होंने कहा कि आचार संहिता लग गई है। सरकार का काम कुछ समय के लिए रुक गया है।

लेकिन 90 में वो जो हुआ है, जो 5 साल में नहीं हुआ था। एक के बाद एक बड़े फैसले नहीं हुए। बल्कि, उनको धरातल पर उतारने का काम भी शुरू हुआ। अब महिलाएं सुरक्षित महसूस कर रही है। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खोले जा रहे हैं। पीने के पानी के लिए एमओयू हो चुके है। पेपर लीक पर एक्शन हुआ, पेट्रोल – डीजल सस्ता ही नहीं हुआ बल्कि, प्रदेश में एक सामान रेट पर मिलने लगा है। महिलाओं को 450 रुपये में घरेलू सिलेंडर उपलब्ध हो रहा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!