मध्यप्रदेश बाल संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ निवेदिता शर्मा ने कहा कार्रवाई के लिए प्रशासन को भेजेंगे रिमाइंडर
शिवपुरी। शहर में संचालित SNV पब्लिक स्कूल परिसर में फर्जी हॉस्टल संचालन मामले में एक माह गुजर जाने के बाद भी प्रशासन स्कूल या स्कूल संचालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सका है। जबकि शिक्षा विभाग द्वारा गठित जांच दल द्वारा की गई जांच में स्कूल में अवैध रूप से हॉस्टल का संचालन पाया गया। इसके साथ ही जांच दल को स्कूल में कई अनियमितताएं मिली थी जिसकी रिपोर्ट जांच दल द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को सौंप दी गई थी बावजूद इसके शिक्षा विभाग और प्रशासन अब तक स्कूल या स्कूल संचालक के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर सका है।
बाल संरक्षण आयोग की टीम ने छापा मार कर पकड़ा था फर्जी हॉस्टल:
यहां आपको बता दें मध्यप्रदेश बाल संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ निवेदिता शर्मा और उनकी ने 24 फरवरी 2024 को शहर के मनियर क्षेत्र में संचालित एसएनबी पब्लिक स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया था। इस निरीक्षण के दौरान तमाम गंभीर अनियमितताएं सामने आई थीं। स्कूल में नियम विरूद्ध हास्टल संचालित करने से लेकर सत्यता छिपाने, आवासरत बच्चों को वहां से भगाने सहित अभिलेख उपलब्ध न कराने की स्थिति के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर यहां के कुछ कक्षों को सील कर दिया था। इस मामले में स्कूल संचालक को 7 दिन में स्पष्टीकरण देना था लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी प्रशासन स्कूल या स्कूल संचालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सका है।

SNV पब्लिक स्कूल फर्जी हॉस्टल संचालन मामले में एक माह गुजर जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment