शिवपुरी: जिले के बदरवास में एक युवक ने शुक्रवार की शाम एक डंडा बैंक चलाने वाली महिला की प्रताडऩा से तंग आकर जहरीला पदार्थ गटक लिया। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।युवक ने महिला से ब्याज पर कर्जा लिया था और किश्त समय पर न देने के चलते महिला आए दिन उसे प्रताडि़त कर रही थी।जिससे तंग आकर युवक ने शुक्रवार को डंडा बैंक की संचालिका महिला के घर से गेहूं में कीड़े मारने की दवाई लाकर उसका सेवन कर लिया।
साढ़े तीन हजार के बदले 90 दिन में देने थे 10 हजार
जानकारी के अनुसार नरेश नामदेव उम्र 32 साल निवासी इंदिरा कॉलोनी बदरवास ने बताया कि उसने पड़ोस की महिला से साढ़े तीन हजार रुपए कर्ज लिया था। उसे 90 दिन में महिला को 10 हजार रुपए लौटाने थे लेकिन इसी दौरान उसकी तबीयत खराब हो गई जिस कारण वह केवल डेढ़ माह ही किस्त जमा कर पाया।
उसने महिला से इस कर्ज में कुछ रियायत देने की मांग की जिस पर महिला ने इनकार कर दिया इससे परेशान होकर नरेश नामदेव ने महिला के घर से ही गेहूं में कीड़े मारने की दवाई लाकर उसका सेवन कर लिया। यहां आपको बता दें जिले भर में मनमानी दरों पर सूदखोरी का धंधा अवैध रूप से संचालित हो रहा है जिस कारण कई अपनी जान से हाथ धो चुके हैं बावजूद इसके प्रशासन इस पर रोक लगाने के लिए कोई सख्त कदम नहीं उठा रहा है।

डंडा बैंक संचालिका की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने खाया जहर हालत बिगड़ी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment