शिवपुरी: जिले के मायापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सेमरी पुरा रोड़ पर बीती रात एक तेज रफ्तार बोलेरो कार अनियंत्रित होकर पलट गई।इस हादसे में कार में सवार 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक पंकज लोधी निवासी ग्राम पुरा ने बताया कि शुक्रवार की शाम को उसका बड़ा भाई रोहित लोधी अपने दोस्तों राहुल लोधी सुनील लोधी और मिथुन यादव के साथ बोलेरो कार से सेमरी से पुरा गांव जा रहा था तभी बगरवरा गांव पर बोलेरो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे कार में सवार चारों लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तेज रफ्तार बोलेरो कार अनियंत्रित होकर पलटी हादसे में कर में सवाल चार लोग हुए गंभीर घायल / Shivpuri News




