शिवपुरी: जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र के कफार गांव के पास एक दुकान में अवैध रूप शराब बेचे जाने पर दुकानदार और शराब ठेकेदार के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान दुकानदार ने अपने कुछ साथियों के साथ ठेकेदार की बेरहमी से मारपीट कर दी। इस बीच मौके से गुजर रही पुलिस ने शराब ठेकेदार को बचाने का प्रयास किया लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ झूमाझटकी कर पुलिस वाहन के शीशे भी फोड़ दिए गए।
बता दें कि सुबह 9 बजे हुए इस झगड़े को दबाकर रखा गया। हालांकि पुलिस ने भी अपने साथ हुई झूमाझटकी को लेकर इनकार किया है। शुक्रवार देर शाम ठेकेदार की शिकायत पर पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य सहित चार लोगों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
सूत्रों के अनुसार, कफार गांव में रामनिवास ढाबा के पास अजब सिंह लोधी एक दुकान संचालित करता है। अजब सिंह अपनी दुकान पर अवैध शराब बेचने का भी काम करता था। खास बात है कि अजब सिंह शराब ठेकेदार सौरभ पुत्र देवेन्द्र प्रसाद शिवहरे (30) से अपनी दुकान पर अवैध रूप से शराब बेचने के लिए पेटी लेता था। लेकिन अजब सिंह बेचने के लिए अन्य अज्ञात व्यक्तियों से भी शराब लेने लगा था। इसी बात को लेकर ठेकेदार और दुकानदार के बीच विवाद हो गया था।
ठेकेदार और पुलिस पर हुआ हमला
शराब ठेकेदार सौरभ शिवहरे ने बताया कि अजब सिंह अपनी दुकान पर अवैध शराब बेचने का काम करता है। आज वह और उसके साथ आकाश राय, मंयक शिवहरे, सौरभ सिकरवार के साथ अजब सिंह की दुकान पर पहुंचे थे। दुकान में अवैध शराब भरी हुई थी। टोकने पर अजब सिंह ने विवाद करना शुरू कर दिया था। इस बीच अजब सिंह पक्ष से जिला पंचायत सदस्य सियाराम लोधी और संजीव लोधी, विकास लोधी भी आ गए। सभी मिलकर मेरी और मेरे साथियों की मारपीट करना शुरू कर दिया था।
शराब ठेकेदार सौरभ शिवहरे ने बताया कि इसी दौरान पुलिस वाहन झगड़े को देख रुक गया। उसके द्वारा जब मुझे व मेरे साथियों को बचाने का प्रयास किया गया तो सभी ने मिलकर पुलिस के साथ भी मारपीट कर दी। उक्त लोगों के द्वारा पुलिस वाहन का शीशा भी फोड़ दिया गया। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से हमारी जान बचाई और हमें थाने लेकर आए।
ठेकेदार गांव गांव अवैध शराब बिकवा रहा
इस मामले में जिला पंचायत सदस्य सियाराम लोधी का कहना है कि शराब ठेकेदार क्षेत्र में गांव-गांव शराब बिकवा रहा है। उक्त दुकान पर भी ठेकेदार अवैध शराब बिकवाने का काम करता है। अजब सिंह और शराब ठेकेदार के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। वह बीच-बचाव के लिए पहुंचे थे लेकिन उन पर शराब ठेकेदार ने हमला कर दिया।
इस पूरे विवाद में देर शाम खनियाधाना पुलिस ने शराब ठेकेदार की शिकायत पर जिला पंचायत सदस्य सियाराम लोधी, अजब सिंह लोधी, संजीव लोधी, विकास लोधी के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। इस मामले में खनियाधाना प्रभारी अशोक बाबू शर्मा का कहना है कि शराब ठेकेदार के साथ मारपीट हुई है। आरोपियों ने पुलिस के साथ किसी भी प्रकार बदसलूकी नहीं की।

अबैध शराब बेचने को लेकर हुआ हंगामा: शराब ठेकेदार के लोगों को पीटा, गाँव गाँव में अबैध शराब बेचने का आरोप / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 2500 छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा पर सवाल, सरकारी ITI बना परीक्षा केंद्र तो परिणाम में फेल की बाढ़ / Shivpuri News
- 80 साल की बुजुर्ग विधवा का आरोप अंगूठा लगवाकर जमीन हड़प ली, 45 लाख का सौदा और रजिस्ट्री में सिर्फ 6.25 लाख / Shivpuri News
- अपनी ही जमीन पर दीवार उठाने से रोका, महिला ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई गुहार, अफसर पर दबाव बनाने का आरोप / Shivpuri News
- लाठी-कुल्हाड़ी से हमला, सिर में 5-6 टांके; वीडियो देने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, बैराड़ में परिवार ने SP से लगाई गुहार / Shivpuri News
- स्कूल के चारों ओर पानी का सैलाब, भैंसें तैरती दिखीं; आदिवासी बस्ती में सड़क और निकासी के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment