शिवपुरी: कोतवाली पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. फरियादी के कोमा से वापस आने के बाद मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाई गई थी.
यह था मामला
सुनील पुत्र स्वं. गरीबाराम मौर्य उम्र 23 साल नि0 शक्तिपुरम खुडा शिवपुरी द्वारा अज्ञात व्यक्तियो व्दारा अपने भाई सोनू मौर्य के साथ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी जिस पर अज्ञात आरोपीगणो के विरुध्द अप0क्र0 464/23 धारा 324,323 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया घटना बाद घायल सोनू मौर्य कौमा में चला गया दौराने विवेचना पीडित के कौमा से वापस आने उपरान्त कथन लेख किये कथनो एवं मेडीकल के आधार पर प्रकरण में धारा 307 भादवि एवं 3 (2) (V), 3(2) (VA) एससीएसटी एक्ट इजाफा की गयी फरियादी व्दारा दो आरोपीगण इमरान खांन एवं इकरार खांन नामजद बताने से प्रकरण में नामजद आरोपीगण की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर द्वारा आरोपीगण को पकडने हेतु निर्देशित किया गया इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मूले एंव नगर पुलिस अधीक्षक संजय चतुर्वेदी के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे व्दारा एक टीम गठित कर आरोपीगण की पतारसी की जिस पर से दिनांक 21.03.24 को मुखबिर की सूचना पर से आरोपीगण को पोलोग्राउण्ड जिम के पास से गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त एक लोहे की रोड को जप्त कर आरोपीगण को माननीय न्यायालय पेश किया गया।
इनकी रहीं सराहनीय भूमिकाः
उक्त कार्यवाही में एस0डी0ओ0पी0 शिवपुरी श्री संजय चतुर्वेदी, थाना प्रभारी थाना कोतवाली रोहित दुबे, उनि० शाकिर अली, प्र०आर० छविराज मिश्रा, प्र०आर० शांतिनाथ मिश्रा, प्र०आर० राजेन्द्र शर्मा, प्र०आर० योगेन्दर सेंगर, प्र0आर0 15 रघुवीर पाल, आर० पदम सिंह, आर0 709 शिवांशु यादव की विशेष भूमिका रही.






Be First to Comment