Press "Enter" to skip to content

शादी का झांसा देकर 17 वर्षीय किशोरी का अपहरण: 13 दिन तक झांसी में किया दुष्कर्म / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोरी का शादी का झांसा देकर अपहरण और फिर झांसी में बंधक बनाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मंगलवार को एसपी के पास पहुंचकर इस मामले में आरोपी के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की गुहार लगाई है।

पीडिता ने बताया है कि 19 फरवरी को लोकपाल आदिवासी पुत्र रामकृष्ण आदिवासी उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ भगाकर ले गया था। जहां आरोपी उसे झांसी में किराए के कमरे में बंधक बनाकर रखा और उसके साथ लगातार रेप किया। जहां पुलिस ने उक्त किशोरी को आरोपी के कब्जे से ही दस्तयाब किया था।इस मामले में जब पुलिस ने किशोरी के बयान लिए तो किशोरी ने अपने साथ कोई भी बारदात से इंकार करते हुए अपनी मर्जी से जाने की बात कही थी। परंतु अब किशोरी का आरोप है कि उसने यह बयान आरोपी के डर से दिए थे। जिसके चलते अब वह आरोपी पर कार्यवाही चाहती है।
इस मामले में रन्नौद थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान का कहना है कि इस युवती के 164 के बयान दर्ज हुए थे,यह मामला सीड्ल्यूसी में भी गया था। वहां तो उसने अपने साथ ऐसी कोई भी घटना से इंकार कर दिया था। अभी मामला विवेचना में है। किशोरी अब थाने पर शिकायत दर्ज कराती है. तो वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!