शिवपुरी: शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र में जमीन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। व्यवसाई शिव शंकर गोयल निवासी गोयल कंपलेक्स सदर बाजार शिवपुरी पर एक ही भूखण्ड को 2 अलग-अलग लोगों को बेचने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में सोमवार एसपी के पास पहुंचे विजय पुत्र खेमचंद जैन निवासी क्लॉथ स्टोर ए.वी. रोड लुकवासा तहसील कोलारस जिला शिवपुरी और रत्नेश पुत्र गणेशीलाल जैन निवासी जैन जनरल स्टोर ए.बी. रोड शिवपुरी ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए इस मामले में शिव शंकर गोयल पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराए जाने की मांग की है।
विजय जैन निवासी लुकवासा ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2012 में शिव शंकर गोयल से एक भूखंड झिंगुरा करौंदी क्षेत्र में 2 लाख 97 हजार का खरीदा था इसके बाद युक्त भूखंड का उन्होंने राजस्व में अपने नाम नामांतरण भी कर लिया था। साल 2023 फरवरी में जब उन्होंने इस भूखंड पर मकान का निर्माण करना चाहा तब उन्हें पता चला कि यह भूखंड शिव शंकर गोयल ने वर्ष 2014 में अखिलेश पुत्र जसरथ सिंह लोधी और अर्जुन सिंह पुत्र जसरथ सिंह लोधी निवासी ग्राम मामौनीखुर्द तहसील करैरा को भी विक्रय किया है। विजय जैन ने इस मामले की शिकायत एसपी को दर्ज कराते हुए पुलिस से शिवशंकर गोयल के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किए जाने की मांग की है।

जमीन धोखाधड़ी का मामला शिवशंकर गोयल ने एक ही भूखण्ड को 2 अलग-अलग लोगों को बेचा, क्रेता ने एसपी से की शिकायत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 2500 छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा पर सवाल, सरकारी ITI बना परीक्षा केंद्र तो परिणाम में फेल की बाढ़ / Shivpuri News
- 80 साल की बुजुर्ग विधवा का आरोप अंगूठा लगवाकर जमीन हड़प ली, 45 लाख का सौदा और रजिस्ट्री में सिर्फ 6.25 लाख / Shivpuri News
- अपनी ही जमीन पर दीवार उठाने से रोका, महिला ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई गुहार, अफसर पर दबाव बनाने का आरोप / Shivpuri News
- लाठी-कुल्हाड़ी से हमला, सिर में 5-6 टांके; वीडियो देने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, बैराड़ में परिवार ने SP से लगाई गुहार / Shivpuri News
- स्कूल के चारों ओर पानी का सैलाब, भैंसें तैरती दिखीं; आदिवासी बस्ती में सड़क और निकासी के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment