
इथोरिया में आयोजित अफ्रीकन यूनियन समिट में ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इजारल-हमास जंग पर चर्चा की।
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा का कहना है कि इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू गाजा में नरसंहार कर रहे हैं।
7 अक्टूबर को शुरू हुई इजराइल-हमास जंग में 28 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनियों के मौत के बाद लूला डा सिल्वा ने कहा- नेतन्याहू गाजा में नरसंहार कर रहे हैं। जैसा जुल्म वो फिलिस्तीनियों पर कर रहे हैं वैसा हिटलर ने यहूदियों पर किया था। गाजा में इजराइली ऑपरेशन होलोकास्ट जैसा है।
होलोकास्ट इतिहास का वो नरसंहार था, जिसमें छह साल में तकरीबन 60 लाख यहूदियों की हत्या कर दी गई थी। इनमें 15 लाख तो सिर्फ बच्चे थे। ये नरसंहार तक हुआ जब जर्मनी की सत्ता पर एडोल्फ हिटलर काबिज थे।
ब्राजीलियन राष्ट्रपति के इस बयान को इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने शर्मनाक बताया। इसको लेकर इजराइल में मौजूद ब्राजील के राजदूत को तलब किया गया है।

इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू का कहना है कि वो गाजा पर हमले तक तक नहीं रोकेंगे जब तक आतंकी संगठन हमास का खात्मा नहीं हो जाता।
लूला डा सिल्वा ने जंग और नरसिंहार के बीच का अंतर बताया
इथोरिया की राजधानी अदीस अबाबा में आयोजित अफ्रीकन यूनियन समिट में लूला ने इजराइल-हमास जंग पर चर्चा की। उन्होंने जंग और नरसिंहार के बीच का अंतर बताया। उन्होंने कहा- जंग दो देशों के सैनिकों के बीच होती है। लेकिन गाजा में सैनिक फिलिस्तीनी महिलाओं और बच्चों पर हमला कर रहे हैं। ये नरसिंहार है।
जंग की 4 तस्वीरें…

हमास का दावा है कि गाजा की 23 लाख की आबादी में से 80% लोग बेघर हो चुके हैं। उत्तरी गाजा में तो शायद ही कोई मकान बचा हो। मलबे में दबे लोगों को निकाला जा रहा है।

हमास आतंकी कई इजराइलियों को बंधक बनाकर ले गए थे। तेल अवीव में इन बंधकों की वापसी को लेकर प्रदर्शन करते लोग।

इजराइली सेना के मुताबिक- हमास के कम से कम 9 हजार आतंकी अब तक मारे जा चुके हैं।

गाजा की आधी आबादी को पर्याप्त भोजन नहीं मिल रहा है। गाजा में 23 लाख से ज्यादा लोग रहते हैं।
‘अल-अक्सा फ्लड’ के खिलाफ इजराइल का ऑपरेशन ‘सोर्ड्स ऑफ आयरन’
हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को इजराइल पर हमला किया था। इसे ‘अल-अक्सा फ्लड’ ऑपरेशन नाम दिया। इसके जवाब में इजराइल की सेना ने हमास के खिलाफ ‘सोर्ड्स ऑफ आयरन’ ऑपरेशन शुरू किया।
हमास के सैन्य कमांडर मोहम्मद दीफ ने कहा था- ये हमला यरुशलम में अल-अक्सा मस्जिद को इजराइल की तरफ से अपवित्र करने का बदला है। दरअसल, इजराइली पुलिस ने अप्रैल 2023 में अल-अक्सा मस्जिद में ग्रेनेड फेंके थे।
वहीं, हमास के प्रवक्ता गाजी हामद ने अल जजीरा से कहा था- ये कार्रवाई उन अरब देशों को हमारा जवाब है, जो इजराइल के साथ करीबी बढ़ा रहे हैं। हाल ही के दिनों में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अमेरिका की पहल पर सऊदी अरब इजराइल को देश के तौर पर मान्यता दे सकता है।





Be First to Comment