Press "Enter" to skip to content

10 डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान एक दिन में: ओस की बूंदें जमीं माउंट आबू में, उत्तरी राजस्थान बर्फीली हवा से ठिठुरा/#राजस्थान न्यूज़

जयपुर

राजस्थान में एक बार फिर उत्तर से आने वाली बर्फीली हवा ने सर्दी बढ़ा दी। करीब 11 दिन बाद माउंट आबू में सर्दी से मैदानों में ओस की बूंदें जम गईं। हिल स्टेशन माउंट आबू में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस गिरकर शून्य पर आ गया। दूसरे शहरों में भी तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरकर सिंगल डिजिट में आ, जिससे यहां सर्दी बढ़ गई।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले दो-तीन दिन तापमान इसी तरह का बना रहेगा, लेकिन 11-12 फरवरी से तापमान बढ़ने लगेगा और धीरे-धीरे दिन गर्म होने लगेंगे।

गुरुवार सुबह ऐसा रहा मौसम

श्रीगंगानगर, अजमेर, कोटा, जैसलमेर, चूरू, बीकानेर, जोधपुर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे दर्ज हुआ। सीकर के फतेहपुर में तापमान 6 डिग्री गिरकर 2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अजमेर, कोटा, बीकानेर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री गिरकर सिंगल डिजिट में आ गया। हिल स्टेशन माउंट आबू में आज 28 जनवरी के बाद तापमान जमाव बिंदु पर आया है। आबू में न्यूनतम तापमान 0 डिग्री पर दर्ज हुआ। इससे पहले बुधवार को यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

राजधानी जयपुर में आसमान सुबह से बिल्कुल साफ रहा और तेज धूप रही। रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले बुधवार को जयपुर में सुबह बादल रहे, जो दोपहर बाद हट गए। दोपहर से जिले में सर्द हवा चलनी शुरू हो गई। शाम तक सर्दी तेज हो गई और ठिठुरन बढ़ गई। जयपुर में अगले दो-तीन इसी तरह की सर्दी रहने की संभावना है।

हिल स्टेशन माउंट आबू में 28 जनवरी के बाद एक बार फिर ओस की बूंदें जमीं नजर आया। यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से गिरकर जमाव बिंदु पर आ गया है।

हिल स्टेशन माउंट आबू में 28 जनवरी के बाद एक बार फिर ओस की बूंदें जमीं नजर आया। यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से गिरकर जमाव बिंदु पर आ गया है।

पश्चिमी राजस्थान में बादल
पाकिस्तान से आ रही जेट विंड के कारण आज भी जैसलमेर, बाड़मेर के एरिया में सुबह हल्के बादल छाए। हालांकि इन बादलों की ऊंचाई ज्यादा है, जिसके कारण बारिश होने की संभावना कम है। इन जिलों में बादल छाने के साथ सुबह सर्द हवा भी चली। जैसलमेर में बुधवार को भी सुबह आसमान में बादल छाए रहे थे, इस कारण यहां दिन का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 23.8 और बीकानेर में 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

अगले एक सप्ताह साफ रहेगा आसमान
मौसम केंद्र जयपुर से जारी फोरकास्ट के मुताबिक राज्य में अब अगले एक सप्ताह तक कोई वेदर एक्टिविटी नहीं होगी। आसमान साफ रहेगा और दिन में धूप रहेगी। 11-12 फरवरी से तापमान बढ़ने लगेंगे और दिन धीरे-धीरे गर्म होने लगेंगे। जबकि सुबह-शाम न्यूनतम तापमान सामान्य रहने से हल्की ठंडक रहेगी।

रोजाना बदलते मौसम और बादल छाने से सरसों की फसल में चेपा और धोली रोली रोग लगने की संभावना बढ़ गई है।

रोजाना बदलते मौसम और बादल छाने से सरसों की फसल में चेपा और धोली रोली रोग लगने की संभावना बढ़ गई है।

बहरोड़ में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली।

बहरोड़ में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली।

अलवर के बानसूर में गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह खेतों में फसलों पर ओस की बूंदें जमी नजर आईं।

अलवर के बानसूर में गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह खेतों में फसलों पर ओस की बूंदें जमी नजर आईं।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

शहर के नाम अधिकतम 7 फरवरी कान्यूनतम
अजमेर22.48.3
बाड़मेर27.210.4
बीकानेर21.68.4
चूरू20.35.3
जयपुर21.410
जैसलमेर23.59.8
जोधपुर23.810
कोटा22.59.5
श्रीगंगानगर209.5
उदयपुर24.511.9
माउंट आबू210
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!