Press "Enter" to skip to content

दून में हर्षोल्लास से मना जन्माष्टमी व स्वतंत्रता दिवस | Shivpuri News

शिवपुरी। लाॅकडाउन के कारण बच्चे स्कूल में होने वाली शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गातिविधियों से वंचित है, ऐसे में जिले के दून पब्लिक स्कूल द्वारा वर्चुअली (आॅनलाइन) प्लेटफार्म पर अपने विद्यार्थियों के साथ जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। जन्माष्टमी पर जहां स्कूल के अली उजैर, समरप्रताप, कथांस जैन, रुद्रप्रताप ने कृष्ण का रुप धारणकर मधुर वांसुरी धुन बजाई वहीं याशिका लोधी, स्तुति कुजुर, दृष्टि दुबे ने राधा बन कर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। स्वतंत्रता दिवस पर भाग्येश, मंगल, विहान जैन, कथांस जैन, दृष्टि दुबे ने देशभक्ति गीत सुनाए। वहीं विहान, अभिषेक, शातंनु, रुतुति सहित कई विद्यार्थियों ने थंप प्रिटिगं का इस्तेमाल कर खूबसूरत तिरंगा झंडा बनाया। संचालिका डाॅ. खुशी खान के अनुसार उक्त कार्यक्रमों का उद्धेश्य राष्ट्रीय पर्व के माघ्यम से बच्चों के अंदर देशभक्ति का भाव जाग्रत करना व अपनी संस्कृति को आत्मसात कराना है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!