शिवपुरी। एक पौधा देश के नाम के रूप में मनाने का संकल्प के तहत पर्यावरण मित्र अशोक अग्रवाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिता की स्मृति को चिरस्थाई बनाए रखने के लिए उनके कार्यकाल के अंतिम कार्यालय भेड़ प्रजनन प्रक्षेत्र शिवपुरी में 74 पौधे रोपित किए। इस मौके पर कार्यालय प्रमुख डॉ. प्रकाश पाटिल और उनके स्टाफ का भरपूर सहयोग मिला। कार्यक्रम में रूपेश श्रीवास्तव, भूपेंद्र भटनागर, आशुतोष शर्मा और नेपाल बघेल भी शामिल रहे। रूपेश श्रीवास्तव ने भी इस अवसर पर अपने पिता की स्मृति में उनके नाम अशोक के 2 पौधे सहित कई पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम में डॉ. एसकेएस धाकड़, डॉ. संजय गौतम, डॉ. नितिन मोहन गुप्ता, जगमोहन श्रीवास्तव, किरण, जावेद खान, संदीप शर्मा, चतुरसिंह सेंगर, भागीरथ शर्मा, एसके कबीर, रतिराम गुजेले शामिल रहे।




