Press "Enter" to skip to content

लघु वेतन कर्मचारी संघ के सागर सोनी जिला कार्यवाहक अध्यक्ष बने | Shivpuri News

शिवपुरी। मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष महेंद्र शर्मा व प्रांतीय सचिव अरविंद कुमार जैन के निर्देश पर जिला अध्यक्ष धीरज सिंह राजपूत ने युवा कर्मठ कर्मचारी सागर सोनी को संघ का जिला कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया है। सोनी ने संघ के प्रति सदैव निष्ठ रहने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी मुझे समस्याओं से अवगत करावे मैं सदैव उनका सहयोग करता रहूंगा। सागर सोनी को जिला कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने पर कर्मचारियों ने बधाई दी और पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। बधाई देने वालों में भूपेंद्रसिंह, हेमंत कुमार, राकेश रजक, किशोर शाक्य, प्रदीप पवार, अल्ताफ खान, अविनाश शिवहरे, विक्रम यादव, दीपक नामदेव, ज्ञानेंद्रसिंह परमार आदि शामिल हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!