Press "Enter" to skip to content

कृषि भूमि को कॉमर्शियल उपयोग की बताकर धोखाधड़ी से बेच दी 2 करोड़ 19 लाख की जमीन | Shivpuri News

प्रेम मोटर्स के सीईओ ने कलेक्टर से की एफआईआर की मांग
शिवपुरी। शहर के एबी रोड िस्थत प्रेम मोटर्स के सीईओ साकेत नागपाल ने मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर से शिकायत की है कि फतेहपुर एबी रोड वार्ड क्रमांक-13 में िस्थत 20 हजार 625 वर्गफीट भूमि को भूमि स्वामियों द्वारा विक्रय के समय संपत्ति को पाक साफ बताते हुए कॉमर्शियल उपयोग की बात कहकर सौदा किया गया था, लेकिन विक्रेताओं ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर धोखाधड़ी कर उक्त कृषि योग्य जमीन की रजिस्ट्री करवा दी। इस संबंध में कंपनी के सीईओ ने एसडीओपी, एसपी, डीआईजी व कलेक्टर से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक उक्त धोखाधड़ी करने वाले विक्रेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
फर्जी डायवर्सन आदेश से बेच दी 20 हजार 625 वर्गफीट जमीन 
कलेक्टर से जनसुनवाई में की गई शिकायत में सीईओ संकेत नागपाल का कहना है कि कंपनी द्वारा संदीप वर्मा, विजय वर्मा, अरूण वर्मा पुत्र रामगोपाल वर्मा निवासी शंकर कॉलोनी से वार्ड नं.-13 फतेहपुर एबी रोड  िस्थत सर्वे क्रमांक 221/2 की 6 विस्वा यानि कि 15 हजार वर्गफीट भूमि का 1 करोड़ 66 लाख 95 हजार रुपए में विक्रय पर संपादित हुआ था। वहीं दूसरा विक्रय पत्र पूजा वर्मा पत्नी संदीप वर्मा व निधि वर्मा पत्नी अरूण वर्मा के साथ वार्ड क्रमांक 13 में िस्थत 5625 वर्गफीट भूमि के लिए 62 लाख 60 हजार 625 रुपए में संपादित हुआ था। इस बीच विक्रेताओं ने जो डायवर्सन ऑर्डर दिया गया उसमें लैंडयूज मध्य भाग से 18 मीटर छोड़कर शेष भूमि को वाणिज्य एवं आवासीय बताया गया था, लेकिन इस संबंध में विक्रेताओं द्वारा दिए गए डायवर्सन आदेश की सत्यापित प्रतिलिपि के लिए सूचना के अधिकार के तहत आवेदन देकर जानकारी ली गई तो यह आदेश पूर्णत: फर्जी पाया गया। विक्रेताओं ने सोची-समझी साजिश के तहत झूठे दस्तावेजों के आधार पर जमीन का विक्रय कर धोखाधड़ी की है। इसलिए एफआईआर दर्ज की जाए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!