Press "Enter" to skip to content

ग्राम सिंहनिवास में करंट लगने से सुनील रावत की मौत | Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम सिंहनिवास में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सुनील पुत्र चिम्मनलाल रावत निवासी सिंहनिवास अपने खेत पर काम कर रहा था उसी दौरान उसे करंट लग गया और वह बेहोश हो गया। मामले की जानकारी जब परिजनों को लगी तो उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए जहां परीक्षण के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!