Press "Enter" to skip to content

बंजारे बना रहे थे अवैध शराब, अबकारी विभाग ने की छापामार कार्रवाई, 2 लाख से अधिक की शराब व शराब बनाने का सामान जब्त | Shivpuri News

शिवपुरी। आबकारी विभाग ने अवैध शराब बनाने व बेचने वालों पर कार्रवाई करते हुए 2 लाख से अधिक की अवैध शराब व शराब बनाने के सामान को नष्ट किया। कलेक्टर अनु्ग्रहा पी के निर्देशन में अवैध शराब बेचने व बनाने वालों पर कार्रवाई करने के लिए आबकारी विभाग द्वारा विशेष दल का गठन किया गया है। जिसमें आबकारी अधिकारी वीरेंद्रसिंह धाकड़ के मार्गदर्शन में अवैध शराब बेचने व बनाने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 19 अगस्त को शिवपुरी में सूचना मिली कि ग्राम सिंहनिवास, ककरवाया, मुढेरी, नौहरी में कंजरों के डेरों पर अवैध शेराब बनाई जा रही है। सूचना पर आबकारी उप निरीक्षक तीर्थराज भारद्वाज को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया। जहां टीम के साथ जब बताए गए स्थान पर दबिश दी तो 3 हजार 600 किलो गुड लहान सहित शराब बनाने का सामान जब्त कर नष्ट किया गया। वहीं जब्तशुदा सामग्री की कीमत 2 लाख रुपए आंकी गई है। इस कार्रवाई में भारद्वाज के साथ विनीत शर्मा, सोनाली ित्रवेदी आबकारी उपनिरीक्षक, आरक्षक मौजूद रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!