Press "Enter" to skip to content

अस्पताल में किसी भी डॉक्टर व स्टाफ को नहीं मिलेगा अवकाश | Shivpuri News

शिवपुरी। जिले में कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. पीके खरे ने डॉक्टर और स्टाफ की छुटि्टयों पर रोक लगा दी है। सिविल सर्जन डॉ. पीके खरे ने आदेश जारी किया है कि मौजूदा हालत को देखते हुए किसी भी डॉक्टर व अस्पताल स्टाफ को कोई भी अर्जित अवकाश या मेडीकल अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। इसलिए सभी अधिकारी व कर्मचारी किसी भी तरह अवकाश के लिए आवेदन दफ्तर में पेश न करें।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!