Press "Enter" to skip to content

अवैध खनन रोकने गए फोरेस्टकर्मियों की मारपीट, पांच पर केस दर्ज | Shivpuri News

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाले मझेेरा में फोरेस्टकर्मियों के साथ मारपीट करने वाले पांच आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हे। मिली जानकारी के अनुसार 17 अप्रैल को शाम के समय फोरेस्टकर्मी क्षेत्र का दौरा कर रहे थे उसी समय मझेेरा लीज पर कुछ बदमाश अवैध खनन करते नजर आए। जब फोरेस्टकर्मियोें ने उन्हें रोका तो आरोपितों ने वाहन में तोड़फोड़ कर फोरेस्टकर्मियों की मारपीट कर भाग गए। इसी तरह बीतेे रोज जब भुवनेश कुमार योगी पुत्र बनवारी योगी निवासी आईटीआई के पास फोरेस्ट कॉलोनी मझेरा लीज खदान पर पहुंचे तो अवैध खनन कर रहे उम्मेदसिंह गुर्जर को गिरफ्तार किया। वहीं उम्मेद गुर्जर को भुवनेश ने पहचाना और 17 अप्रैल को मारपीट की घटना में उक्त युवक के ेशामिल होने की बात कही। जिस पर पुलिस ने भुवनेश की शिकायत पर उम्मेदसिंह, हक्कोसिंह, छोटू गुर्जर, फुल्लोसिंह गुर्जर, अजबसिंह गुर्जर निवासी मझेरा के खिलाफ केस दर्ज कर शेष चार आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!