Press "Enter" to skip to content

रेडिएंट ग्रुप के 20वें स्थापना दिवस पर रोपे गए फलदार पौधे ,अनूठे अंदाज में मना रेडिएंट का स्थापना दिवस | Shivpuri News

शिवपुरी। रेडिएंट ग्रुप के 20वें स्थापना दिवस पर 20 फलदार पौधे रोपकर उनकी देख-रेख की शपथ ली गई। उल्लेखनीय है कि अगस्त 2000 से आरंभ हुआ ये सफर अब क्वालिटी एजूकेशन के मामले में संभाग का प्रतिष्ठित रेडिएंट ग्रुप में तब्दील हो गया है, जिसके अंतर्गत रेडीऐंट आईटीआई, न्यू रेडिएंट आईटीआई., काॅलेज व देश का प्रतिष्ठित दून पब्लिक स्कूल शिवपुरी संचालित है।
रेडिएंट ग्रुप द्वारा अपनी विभिन्न संस्थाओं की वर्षगांठ पर प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर व पौधारोपण, जरुरतमंदों को उपहार, बच्चों को किताबें और खेल सामाग्री का वितरण जैसे अनेक समाजहितैषी कार्य किए जाते हैं।
इस वर्ष रेडिऐंट ककरवाया परिसर में ग्रुप संचालक शाहिद खान, प्राचार्य डाॅ. खुशी खान, अखलाक खान, दून स्कूल के संचालक डाॅ. संजय शर्मा, कृष्णमुरारी शर्मा, सुभाष बाखले, वेदप्रकाश यादव, बलराम शर्मा, पूनम गुप्ता, ज्योति गोंडल, दीपिका शर्मा, श्वेता जैन, महेन्द्र सिंह लोधी, सलोनी झा ने बीस फलदार पौधे रोप कर उनके देख-रेख की जिम्मदारी भी ली। 
स्थापना की 20वीं सालगिरह के अवसर पर किसी प्रकार की पार्टी आयोजित नहीं की गई सिर्फ केक काटा गया और पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर संचालक डाॅ. खुशी खान ने सफलता के बीस वर्ष के सफर में शामिल सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। अंत में कोविड-19 से बचाव के लिए शासन के निर्देशों का पालन करने की शपथ ली गई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!