Press "Enter" to skip to content

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की अर्द्घवार्षिक बैठक आयोजित | Shivpuri News

शिवपुरी। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति शिवपुरी की 2020.21 की ऑनलाइन प्रथम अर्द्घवार्षिक बैठक का आयोजन राजीव लोचन शुक्ल अध्यक्ष नराकास व उपमहानिरीक्षक दूरसंचार वाहिनी भातिसी पुलिस बल अध्यक्षता व में शुक्रवार को दूरसंचार वाहिनी भातिसीपु बल में सौहार्द्रपूर्ण वातावरण के साथ किया गया। राजीव लोचन शुक्ल अध्यक्ष नराकास ने सभी कार्यालय अध्यक्षों, प्रतिनिधियों का गर्म जोशी से स्वागत किया। बैठक में नगर में स्थित केंद्रीय सरकार के कार्यालय, उपक्रमए बैंकों के 22 अध्यक्षों, प्रतिनिधियों ने बेवीनार पर आयोजित बैठक में भाग लिया। बैठक में हिंदी प्रशिक्षण, ऑनलाईन तिमाही प्रगति रिपोर्ट, राजभाषा अधिनियम 1963 की धारा 3(3) का अनुपालन, हिंदी संबधी प्रोत्साहन याजनाओं, हिंदी में पत्राचार और कम्प्यूटर पर हिंदी में कार्य करने व राजभाषा वार्षिक कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में यह दिए सुझाव
-नराकस शिवपुरी की एक डिजिटल पित्रका का प्रकाशन किया जाना है। 
– कार्यालयों के बीच एक हिंदी की परिचर्चा आकाशवाणी में ऑनलाइन आयोजित किया जाना।
-नराकास सदस्य कार्यालयों के कार्यालय प्रमुख की उपिस्थति शत-प्रतिशत करना। 
 उपरोक्त सुझाव के अनुपालन के सभी कार्यालय अध्यक्षों ने मिलजुल कर कार्य करने हेतु संकल्प लिया। अंत में अध्यक्ष ने नराकास गतिविधियों में प्रत्येक कार्यालय से सहयोग की अपेक्षा और कार्यालयों में संघ की राजभाषा नीति का सफल क्रियान्वयन की अपील की।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!