Press "Enter" to skip to content

कल घर-घर विराजेगे श्री गणेश : पं लक्ष्मीकांत शर्मा शिवपुरी | Shivpuri News

शिवपुरी। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का पर्व पूरे देश में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है इस वर्ष चतुर्थी तिथि शुक्रवार की रात्रि 11:02 से प्रारंभ होकर आज  शनिवार को   सायकाल 7:57 तक है इस बार गणेश उत्सव हस्त नक्षत्र में प्रारंभ होगा जो  शुभ फलदाई है
 पंडित लक्ष्मीकांत शर्मा मंशापूर्ण मंदिर के अनुसार भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र विघ्नहर्ता श्री गणेश जी का जन्म भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि को हुआ था भगवान गणपति के जन्म उत्सव के दिन उनकी विशेष पूजा होती है बे भक्तों से प्रसन्न होकर उनके दुखों का नाश करते हैं और उनकी समस्त इच्छाओं को पूर्ण करते हैं प्रत्येक कार्य में प्रथम पूज्य गणेश जी का यह उत्सव 10 दिन तक चलता है
गणेश स्थापना मुहूर्त
 भारतीय मानक समय के अनुसार शिवपुरी के स्थानीय समय से श्री गणेश स्थापना एवं पूजन मुहूर्त दोपहर में 11:57 से 12:45 तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा जो गणेश स्थापना के लिए श्रेष्ठ मुहूर्त है इसके अलावा आप 1:58 से 5:11 तक लाभ एवं अमृत की चौघड़िया में भी गणेश स्थापना  कर सकते है
 गणेश स्थापना के समय 4 ग्रह रहेंगे  अपने घर में 
पं लक्ष्मीकांत शर्मा के अनुसार इस बार गणेश उत्सव पर चार ग्रह सूर्य सिंह राशि में मंगल मेष राशि में गुरु धनु राशि में और शनि मकर राशि में रहेंगे इन ग्रह योगों में गणेश उत्सव की शुरुआत आने वाले समय में भारत के लिए शुभ रहने वाली है
 चंद्र दोष कलंक चतुर्थी 
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के दिन चंद्रमा का दर्शन मिथ्या कलंक देने वाला होता है इसलिए इस दिन चंद्र दर्शन करना मना है इस चतुर्थी को कलंक चौथ के नाम से भी जाना जाता है कहा जाता है कि भगवान श्री कृष्ण भी इस तिथि पर चंद्र दर्शन करने के पश्चात कलंक के भागी  बने
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!