Press "Enter" to skip to content

युवा खिलाड़ी और पत्रकार शिवम शर्मा की स्मृति में आयोजित होगा रक्तदान महादान कार्यक्रम | Shivpuri News

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के युवा पत्रकार और हैंडबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी शिवम शर्मा की स्मृति में एमडी गुर्जर मित्र मंडल और  शिवम जन कल्याण सेवा समिति द्वारा 30 अगस्त 2020 को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 
इस शिविर में शिवम के सभी मित्रों और एमडी गुर्जर मित्र मंडल द्वारा रक्तदान किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 9:00 बजे से प्रारंभ होगा।
शिवम के अग्रज अर्पित शर्मा और  समाजसेवी युवा एमडी गुर्जर ने दी संयुक्त जानकारी में बताया कि कोरोना काल में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में मरीजों को रक्त की कमी है, और जो नियमित रक्तदाता है वही रक्तदान करने पहुंच रहे हैं, बाकी अन्य लोग रक्तदान नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए इस रक्तदान कैंप का आयोजन किया जा रहा है जिससे ब्लड बैंक में अधिक से अधिक यूनिट रक्त पहुंच सके और जिन लोगों को रक्त की आवश्यकता होती है उन्हें रक्त मिल सके। शिवम शर्मा के परिवार और एमडी गुर्जर मित्र मंडल ने सभी लोगों से अपील की है कि वे इस रक्तदान महादान कार्यक्रम में भागीदार बनकर रक्त दान करें जिससे रक्त की आवश्यकता वाले लोगों को रक्त की पूर्ति हो सके। यहां बता दें स्वर्गीय शिवम शर्मा की स्मृति में गत समय व्यापक पैमाने पर किया गया पौधरोपण सफलतम वृक्षारोपण में तब्दील हो गया है। अब शिवम स्मृति में एमडी गुर्जर मित्र मंडल एवं शिवम जन कल्याण सेवा समिति द्वारा रक्तदान शिविर लगाकर पीड़ित लोगों के हितार्थ यह कदम उठाया जा रहा है जिसमें सभी की उपस्थिति 30 अगस्त को प्रातः वांछनीय है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!