Press "Enter" to skip to content

जर्जर सड़क ने राह की दुश्वार, ग्रामीणों ने राज्यमंत्री से की सड़क निर्माण की मांग | Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के भटनावर में बस स्टैंड से मुख्य बाजार से होकर दुल्हारा गांव तक जाने वाली सड़क का पिछले 6 वर्ष से मेंटेनेंस नहीं होने के कारण ये सड़क जर्जर हो चुकी है. जिस वजह से लोगों को बारिश के इन दिनों में आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। शुक्रवार को एकजुट होकर भटनावर के ग्रामीणों ने पोहरी में पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा के निवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और ज्ञापन देकर सड़क निर्माण एवं मरम्मत करवाए जाने की मांग की।
राज्यमंत्री को ग्रामीणों ने बताया कि भटनावर बस स्टैंड से कस्बे के मुख्य बाजार होकर दुल्हारा तक जाने वाली इस सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। जर्जर सड़क पर वाहन सवार दुर्घटनाओं शिकार हो रहा हैं और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
ग्रामीणों की मांग पर राज्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बात कर जल्द ही इस सड़क के निर्माण एवं मरम्मत करवाए जाने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया। ज्ञापन देने वालों में कुलदीप बैरागी, अनिल कुशवाह, सुरेन्द्र कुशवाह, संदीप श्रीवास्तव, अमन गोस्वामी, जोंटी गोस्वामी, वीरेंद्र गोस्वामी, नीतेश गोस्वामी, युनिस शाह, चांद शाह, सोनू खान आदि मौजूद रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!