महिला मंडल हरतालिका तीज की ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित
शिवपुरी। कोविड 19 के चलते गहोई वैश्य महिला मंडल शिवपुरी की अध्यक्ष ज्योति अनिल डेंगरे एवं कार्यकारिणी द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से शोर्ट वीडियो, फोटोज द्वारा आॅनलाइन प्रति भागियों ने हरितालिका तीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में हरे लहंगा चुनरी मे हरी सब्जी सलाद से सजधजकर महिलाओं नेभाग लिया। प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान आराधना विलैया, दूसरे स्थान पर रानी अमर, तीसरे पर सीमा चऊदा, ज्योति बिलैया, चतुर्थ पर अनीता सेठ रही। प्रतियोगिता में सुनीता कनकने, कल्पना बिलैया, मंगला सेठ, मेघा बडेरिया ने भी भागीदारी की। निर्णायक के रूप मे राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता नगरिया, रहीं। प्रतियोगिता मे भाग लेने बाली सभी प्रतिभागियों को महिला मंडल सचिव तरूणा नीखरा द्वारा आभार ज्ञापित किया।






Be First to Comment