शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेेत्र के तहत शासकीय आवास पुलिस लाइन में रहने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी की मारपीट कर दी। युवक शराब पिए हुए था और इसी नशे में उसने पत्नी की लात-घूसों से मारपीट कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार मीनू नाजगढ़ ने बताया कि उसका पति मनीष नाजगढ़ शासकीय अस्पताल में ड्रेेस के पद पर कार्यरत है। 21 अगस्त को शाम के समय मनीष शराब पीकर आया और गाली-गलौंज करने लगा। जब गाली देने से मना किया तो लात-घूसों से मारपीट कर दी जिससे उसे मूंदी चोेटें आई। घटना के बाद मीनू कोेतवाली थाने आई और मामले में केस दर्ज करवाया।




