Press "Enter" to skip to content

भाजपा नेता राकेश गुप्ता के पुत्र की बलेनो कार चोरी | Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के विवेकानंद कॉलोनी में रहने वाले कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान में भाजपा नेता राकेश गुप्ता के पुत्र की बलीनो कार उनके ही होेटल से चोरी हो गई। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार राकेश गुप्ता के पुत्र अमन गुप्ता ने बताया कि 22 अगस्त को वह अपने अपने होटल वनस्थली पर गए हुए थे। जहां उन्होंने कार को होटल के बाहर खड़ा कर दिया और चाबी काउंटर पर रख दी। चाबी रखने के बाद वह होटल के अंदर चले गए। कुछ देर बाद जब अमन गुप्ता होटल से बाहर आए तो देखा कि कार रखे हुए स्थान पर नहीं थी। जिस पर उन्होंने आसपास पूछताछ की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज को देखा तो पता चला कि तीन अज्ञात बदमाश कार को चुराकर ले गए। इसके बाद वह थाने गए और मामले में कार चोरी की शिकायत दर्ज करवाई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!