Press "Enter" to skip to content

मजाक में हुआ विवाद, दोस्त ने दोस्त का काट दिया कान | Shivpuri News

शिवपुरी। सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के तहत दो दोस्तों में मजाक-मजाक में शुरू हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। जहां दोस्त ने अपने ही दोस्त का कान काट दिया जिससे वह अलग हो गया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार सोनू पुत्र श्रीलाल शाक्य निवासी सतनबाड़ा ने बताया कि 23 अगस्त को दोपहर के समय वह अपने दोस्त संजय जाटव के साथ बैठा हुआ था। संजय जाटव मजाक कर रहा था तो मैनें भी मकान करना शुरू कर दिया। मजाक-मजाक में संजय आक्रोेशित हो गया ओर उसने दांत से उसके काट को काट दिया जिससे उसके कान का आधा भाग अलग हो गया। घटना के बाद संजय मौके से फरार हो गया। वहीं सूचना पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और मामले में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!