Press "Enter" to skip to content

बिना वर्दी पहनकर ऑटो चलाने पर 40 पर लगा जुर्माना | Shivpuri News

शिवपुरी। यातायात विभाग ने सोमवार को बिना वर्दी पहनकर व स्टैंड पर ऑटो सही ढंग से न लगाने वालों पर चालानी कार्रवाई की। यातायात प्रभारी सूबेदार नीतू अवस्थी एवं प्रियंका घोष ने बताया कि एसपी के निर्देश पर यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए चालानी कार्रवाई की जा रही है। जिसमें सोमवार को बिना वर्दी पहने ऑटो चलाने वाले वाहन चालकों को पकड़ा और चालानी कार्रवाई की। इसी तरह निर्धारित किए गए ऑटो स्टैंड पर ऑटो व्यवस्थित ढंग से खड़ा न करने वाले चालकों पर विभाग द्वारा चालानी कार्रवाई कर जुर्माना वसूला गया। इस दौरान लगभग 40 से अधिक ऑटो चालकों पर चालानी की कार्रवाई की गई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!