Press "Enter" to skip to content

जनता से झूठे वादे कर कांग्रेस ने हथियाई थी, अब मतदाता देंगे जवाब : श्रीवास्तव विधानसभा प्रभारी | Shivpuri News

करैरा। प्रदेश में कांग्रेस ने जनता से झूठे वादों के दम पर सत्ता हासिल की थी। कांग्रेस ने किसानों की कर्जमाफी तथा युवाओं को बेरोजगारी भत्ता सहित अन्य मुद्दों को लेकर जनता से झूठा वादा किया थ, लेकिन    18 महीनों में ही प्रदेश की जनता को समझ में आ गया है कि कांग्रेस ने उनके साथ छल किया है। यह बात टीकमगढ़ के पूर्व विधायक एवं करैरा विधानसभा प्रभारी केके श्रीवास्तव ने करैरा, दिनारा, करई मंडलों के सेक्टर प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक व पालकों की बैठकों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इस छल का अब आने वाले उपचुनाव में जनता जबाव देगी। 
चुनावी घोषणा पत्र में किया जनता से धोखा
मंडलों की सेक्टर बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं करैरा विधानसभा चुनाव के संचालक रणवीर सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में जनता के साथ धोखा किया है। कांग्रेस ने चुनावी घोषणा पत्र में प्रदेश में भ्रष्टाचार मिटाने की बात कही थी लेकिन कांग्रेस के सत्ता में आते ही भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया। इस मौके पर विधानसभा विस्तारक अरविंद बुंदेला, कार्यालय प्रभारी जय प्रकाश सोनी, करैरा मंडल अध्यक्ष हेमंत शर्मा, दिनारा मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव, करई मंडल अध्यक्ष रामेश्वर रावत सहित सभी सेक्टरों के प्रभारी, पालक, संयोजक, सह संयोजक मौजूद रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!