Press "Enter" to skip to content

करैरा पुलिस ने दो डंपर तो अमोला पुलिस ने 8 डंपर रेत के पकड़े | Shivpuri News

रेतमाफियाओं पर पुलिस प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
10 डंपर सहित 1 ट्रेक्टर अवैध परिवहन करते पकड़े
करैरा। बिना रॉयल्टी के प्रतिबंध क्षेत्र सिंध महुअर नदी के घाटों से रात्रि के अंधेरे में चल रहा अवैध रेत के कारोबार पर अंकुश लगाते हुए रविवार की रात करैरा और अमोला पुलिस ने रेत माफियाओ 10 डम्परों एक टेक्टर को रॉयल्टी के जब्त किए है । अमोला पुलिस द्वारा रात्री चैकिंग के दौरान 8 डम्पर पकड़े जिनमे 2 डंपरों पर रॉयलटी नही थी जबकी 6 पर रॉयलटी थी । रॉयलटी बाले डंपर माइनिंग के लिये तस्दीक के लिये दिये गये वही  2 डम्पर बिना रॉयलटी के 379 का मामला दर्ज करने की वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन में  मंत्रणा चल रही है । वही दूसरी तरफ  करैरा पुलिस ने सिल्लारपुर तिराहे से 2 डम्पर एवं 1 टैक्टर पकड़ा । जिनके पास कोई  बैध दस्तावेज ङ् होने पर करैरा थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने जब्त किए ।जब इस सम्बंध  में चर्चा की गई  तो उन्होंने बताया है कि हमने  उक्त डंपरों पर 379 का मामला दर्ज कर लिया है  । आज हुई कार्यवाही से रेत माफियाओ में काफी हड़कम्पूर्ण स्थिती बन गई है क्योंकि बिना रॉयलटी के डंपरों पर पहली बार 379 क मामले करैरा सर्किल में दर्ज हुए  है । गौरतलब है कि रेत का अवैध कारोबार सीहोर थाने से चंद ही दूरी पर बहगबा सिंध नदी पर पुल्हा में चल रहा है जो टेक्टरों से रेत भरते है और रात्रि के समय डम्परों से बाहर भेजते है ।इसके अलावा सोंहर , चितारी , सतनवाड़ा , अमोलपठा , अन्दौरा , भासड़ा खुर्द , सिलरा ,दिहायल , लमकना, रोनिजा आदि कई गांव में धड़ल्ले से रेत का कारोबार चल रहा है ।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!