Press "Enter" to skip to content

सूने घर के चोरों ने चटकाए ताले, सिलेंडर, एलईडी सहित ले गए नकदी | Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना खेेत्र के तहत आने वाली नबाव साहब कॉलोनी में चोरों ने एक सूने घर के ताले चटका दिए। चोर यहां से एलईडी, गैस सिलेंडर सहित नकदी चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की श्किायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी Sह। 
मिली जानकारी के अनुसार पवन पुत्र अशोक रावत निवासी हरिजन थाने के पास नबाव साहब रोड शिवपुरी ने बताया कि उसका एक मकान नबाव साहब कॉलोनी में बना हुआ है। जिसमें उसका भाई आकाश रावत रहता है। 20 अगस्त को वह अपने दोस्त के यहां मम्मी बीमार होने के कारण चला गया और मकान का ताला लगा गया था। 21 अगस्त को आकर देखा तो उसके मकान का ताला टूटा पड़ा था जिसमें से कोई चोर दो सिलेंडर, एक एलईडी टीवी एवं 5 हजार नकदी कुल 15 हजार रुपए चुराकर ले गए। घटना के बाद पवन थाने गया और मामले में शिकायत दर्ज करवाई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!