शिवपुरी। सीहोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम दतला में एक ट्रेक्टर चालक की तीन लोगों ने मरपीट कर दी। मामले में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार ओतारसिंह पुत्र नवलसिंह गुर्जर निवासी ग्राम कांकर ने बताया कि बीते रोज वह अपना ट्रेक्टर लेकर जा रहा था जब वह होरो वाला रास्तेे ग्राम दलता में पहुंचा तो उसी गांव के रहने वाले लखन गुर्जर, हाकित गुर्जर व पप्पू गुर्जर ने उसका रास्ता रोक लिया और ट्रेक्टर निकलने से मना कर दिया। जब कारण पूछा तो तीनों लोगों ने उसकी लाठी, लात-घूसों से मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। घटना में ओतारसिंह घायल हेा गया। घटना के बाद ओतारसिंह थाने आया अौर मामले में केस दर्ज करवाया।




