Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी इंजीनियरिंग कॉलेज को आधुनिक तकनीकी सुविधा युक्त बनाएं : सिंधियामंत्री सिंधिया ने किया कॉलेज का निरीक्षण | Shivpuri News

शिवपुरी। खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने आज शिवपुरी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का भ्रमण किया। उन्होंने कहा है कि कॉलेज को तकनीकी सर्वसुविधायुक्त बनाया जाए। इसके लिए बेहतर कार्य करें, जिससे कि शिवपुरी इंजीनियरिंग कॉलेज को एक मॉडल बनाया जाए। जिसमें न केवल शिवपुरी और मध्यप्रदेश के छात्र छात्राएं पढ़े बल्कि अन्य प्रदेशों के छात्र छत्राएँ भी आकर प्रवेश लें। इसके लिए पूरा प्लान तैयार करें। उन्होंने कॉलेज के निर्माण कार्य की गुणवत्ता के संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि एक माह की समय सीमा निर्धारित कर फिनिशिंग का काम पूरा करें। कार्य मे गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने सभी अधिकारियों से चर्चा कर कॉलेज में मॉडर्न लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लासेस, अच्छे इक्विपमेंट और ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इसमें कौनसी स्ट्रीम को शुरू किया जाना है और उसी के अनुसार फैकल्टी की नियुक्ति होना है। 
इस दौरान प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा केरोलिन खोंगवार, आयुक्त पी नरहरि, कौशल विकास विभाग संचालक धनराजू एस, राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्विद्यालय के वीसी सुनील गुप्ता और कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि शिवपुरी में 25 एकड़ के क्षेत्र में इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण किया गया है लगभग 40 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में बिल्डिंग निर्माण कार्य हो गया। मंत्री सिंधिया ने कहा है कि शिवपुरी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी को सर्व सुविधा युक्त बनाकर बच्चों को बेहतर तकनीकी शिक्षा प्रदान करने का उद्देश्य है। इसके लिए योजना बनाकर काम किया जाएगा इसी उद्देश्य से आज अधिकारियों के साथ इस का भ्रमण कर जानकारी ली गई है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!