Press "Enter" to skip to content

बाइक चोर सक्रिय : बैराड़, नरवर व करैरा से बाइक चोरी | Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के बाइक चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले एक हफ्ते में लगभग आधा दर्जन से अधिक बाइक चोरी हो चुकी हैं। मामले में पुलिस सिर्फ कायमी तक ही सीमित है। इसी दौरान बैराड़, नरवर व करैरा क्षेत्र से तीन बाइक चोरी हो गई। 
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम टेडिया जामनपुरा में रहने वाले लक्ष्मण पुत्र देवकीनंदन कुशवाह ने बताया कि 21 अगस्त को उसने बाइक को घर की पौर में रख दिया था। जब अगले दिन वह उठा तो देखा कि बाइक रखे हुए स्थान पर नहीं है जिस पर आसपास पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद लक्ष्मण को पता चला कि उसकी बाइक को अजबसिंह कुशवाह के पास देखा गया था। जिस पर वह थाने गया और मामले में अजबसिंह कुशवाह पर संदेह होने पर बाइक चोरी का केस दर्ज करवाया। 
नरवर थाना क्षेेत्र के तहत आने वाले मगरौनी क्षेत्र में चोरों ने नरेश पुत्र चंदनसिंह कुशवाह निवासी निजामपुर की बाइक चोर चुराकर ले गए। नरेश ने बताया कि 21 अगस्त को उसक बाइक खेत पर रखी हुई थी जिसे चोर चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी हैै। 
बैराड़ थाना क्षेेत्र के तहत वीरेंद्र शाक्य पुत्र आशाराम शाक्य निवासी कालामढ़ की बाइक को 14 अगस्त की रात चोर चुराकर ले गए। मामले में वीरेंद्र ने बताया कि उसकी बाइक आंगन में रखी हुई थी। सुबह के समय उसे बाइक नहीं दिखी जिस पर आसपास पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद वह थाने गया और मामले में बाइक चेारी की शिकायत दर्ज करवाई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!