शिवपुरी। सतनबाड़ा क्षेत्र के ग्राम में रहने वाली एक बालिका के साथ युवक ने घर में घुसकर छेेड़छाड़ कर दी। मामले में पुलिस ने बालिका की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के सतनबाड़ा के ग्राम में रहने वाली एक 9 वर्षीय बालिका घर पर अकेली थी तभी विलोकला का रहने वाला जगदीश रावत उसके घर के अंदर घुस गया और बालिका के साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब बालिका ने शोर मचाया तो आरोेपित मौके से भाग गया। घटना के बाद बालिका ने परिजनों को मामले की जानकारी दी और थाने में आकर केस दर्ज करवाया।




