Press "Enter" to skip to content

साहब…! दरोगा ने ले ली रिश्वत, आरोपितों पर नहीं हो रही कार्रवाई | Shivpuri News

शिवपुरी। साहब…! हम मेहनत, मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते हैं। लॉकडाउन की वजह से मजदूरी का काम बंद हो गया और तब से बेरोजगार अपने घर पर बैठे हैं। वहीं घर पर हमारा देवर और देवरानी मेरी, पति व बच्ची की आए दिन लाठी व डंडों से मारपीट करते हैं। मामले को लेकर थाने में शिकायत भी की लेकिन दरोगा जी ने रिश्वत ले ली और आरोपितों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।  यह कहना था
करैरा के टोडा रामपुरा की रहने वाली महिला जानकी प्रजापति का जिसने शुक्रवार को एसपी कार्यालय आकर अपनी व्यथा सुनाई और आवेदन सौंपा। महिला ने बताया कि वह मजदूरी का काम करती है व 40 प्रतिशत विकलांग है। उसका पति मुरारी भी मजदूरी करता है। कोरोना संक्रमण होने के कारण लॉकडाउन लग गया जिस कारण सारे कामकाज बंद हो गए ओर परिवार की िस्थ्ज्ञति खराब हो गई। देवर नारायण प्रजापति, लक्ष्मी प्रजापति दोनों मिलकर मारपीट करते हैं। बीते रोज उन्होंने पुत्री की मारपीट कर दी जिससे उसका हाथ टूट गया जिस पर उसे इलाज के लिए करैरा के अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉ. विवेक सागर ने तीन हजार रिश्वत लेकर मेडीकल रिपोर्ट तैयार की। मामले की शिकायत थाने में की गई, लेकिन केस दर्ज होने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि थानेदार ने 20 हजार की रिश्वत ले ली है जिस कारण वह आरोपितों पर कार्रवाई नहीं कर रहे। मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!